26 अप्रैल:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

1654- यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755- रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828- यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1920- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन।
1959- क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962- पहली बार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
1974- माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1975- सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
1986- चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।

अन्य समाचार