शुक्र है, शनिवार को नहीं आया एक भी पॉजिटिव केस

बिहारशरीफ। पिछले कुछ दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद शनिवार का दिन राहत भरा रहा। एक भी पॉजिटिव मामले सामने नहीं आए। बता दें कि अब तक जांच के लिए कुल 1960 सैम्पल पटना भेजे गए थे। इनमें से 1818 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 1784 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शेष 142 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इसके अलावा प्रभावित कोर एरिया से जांच के लिए सैम्पल लगातार भेजे जा रहे हैं। पॉजिटिव पाए जाने वाले 34 लोगों में 32 लोगों की चेन दुबई से खासगंज लौटे युवक से जुड़ी है। हालांकि वह युवक इलाज के बाद ठीक होकर खुद राजगीर में क्वारनटाइन है। इससे पहले दो लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट गए हैं। शुक्र रहा कि वे दोनों किसी और को संक्रमित नहीं किए।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार