फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

फेसबुक और रिलायंस जियो (Facebook-Jio deal) के बीच हुई करीब 44 हजार करोड़ की डील के बाद आज रिलायंस के शेयर में करीब 10.30 फीसदी की तेजी आई और एकबार फिर से मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस (Mukesh Ambani became Asia richest person) शख्स बन गए हैं। पिछले दिनों चाइनीज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने मुकेश अंबानी से यह तमगा छीन लिया था।

फेसबुक ने जियो में 10 फीसदी हिस्सा खरीदा फेसबुक ने जियो में करीब 10 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है जो भारत में टेक्नॉलजी के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा FDI है। फेसबुक के लिहाज से यह 2014 के बाद से सबसे बड़ी डील है। साल 2014 में फेसबुक ने व्हॉट्सऐप का अधिग्रहण किया था।
अंबानी की संपत्ति 49 अरब डॉलर हुई इस डील के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अब उनकी कुल संपत्ति 49 अरब डॉलर के करीब हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के कारण अंबानी की संपत्ति जैक मा से करीब 3 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है।
मंगलवार को अंबानी की संपत्ति 14 अरब डॉलर घट गई थी रिलायंस के पास विश्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी है। कच्चे तेल की घटती कीमत के कारण उनको लगातार नुकसान हो रहा है। मंगलवार को ब्लूमबर्ग की रैंकिंग के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 14 अरब डॉलर से घट गई थी। जैक मा को करीब 1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

अन्य समाचार