लहसुन से होते है ये चौकाने वाले फायदे, डाले एक नजर

अपने स्वास्थ्य का ख्याल अगर ना रखा जाए तो कई बीमारियों से ग्रसित हुआ जा सकता है वहीं अगर ख्याल रख लिया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं

लहसुन के लाभकारी गुण के बारे में, जी दरअसल लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में लिया जाता है लेकिन इससे होने वाले फायदे आपको हैरान कर सकते हैं. जी हाँ, दरअसल लहसुन का वैज्ञानिक नाम एलियम सैटिवुम एल है, इसकी एक खास गन्ध होती है तथा स्वाद तीखा होता है। कहा जाता है लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर के यौगिक जैसे ऐलिसिन, एलिजोन आदि इसके तीखे स्वाद और गन्ध के लिए उत्तरदायी हैं और इसके सेवन से होने वाले फायदे सभी को हैरान कर जाते हैं. आइए जानते हैं फायदों के बारे में.
1. जी दरअसल लहसुन में एलियम नामक एन्टीबायोटिक होता है, जो बहुत से रोगों से शरीर को बचाता है।
2. अगर आप रोज सुबह सुबह खाली पेट लहसुन खाते हैं तो इससे फंगल इन्फेक्शन को खत्म किया जा सकता है।
3. अगर लहसुन रोज खाया जाए तो पेट की समस्याओं जैसे डायरिया से छुटकारा मिल सकता है.
4. हर गर्भवती स्त्री को लहसुन का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह उसके और उसके बच्चे के लिए लाभकारी होता है.
5. हर दिन अगर सुबह सुबह खाली पेट लहसुन खाया जाए तो बलगम खत्म हो जाता है.
जी दरअसल पुराने समय में रोम के राजा अपने सिपाहियों को इसलिए लहसुन खिलाते थे क्योंकि उन्हें विश्वास था कि इससे उनके शक्ति में वृद्धि होती है। कहा जाता है पुराने समय से ही इसका चलन चला आ रहा है.

अन्य समाचार