Lockdown में Whatsapp लाया जबरदस्त फीचर, जानकर होगी ख़ुशी

लॉकडाउन में लोगों की एक बड़ी मांग को फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने पूरी कर दी है। कंपनी ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के लिए ग्रुप मेंबर्स की संख्या में भी इजाफा कर दिया गया है। एंड्रॉयड और आईओएस उपयोगकर्ता अब ग्रुप में एक साथ 8 लोगों से वॉयस या वीडियो कॉल के जरिए कनेक्ट हो सकते हैं। इस फीचर के आने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप में अधिकतम 4 सदस्य से ही कनेक्ट हुआ जा सकता था। आठ सदस्य को शामिल करने वाले फीचर से व्हाट्सएप गूगल मीट और जूम कॉन्फ्रेसिंग ऐप्स को कड़ी टक्कर देना चाहता है।

गौरतलब है कि लॉकडाउन में व्हाट्सएप की उपयोगिता के बारे में अधिकतर लोग जान चुके हैं और अब प्लेटफॉर्म चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए लॉकडाउन स्पेशल स्टीकर पेश किए हैं। लॉकडाउन के दौरान लॉन्च किए गए इस स्टिकर पैक को 'टुगैदर एट होम' नाम दिया गया है। व्हाट्सएप ने इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ साझेदारी की है।
व्हाट्सएप के इस स्टिकर पैक में लॉकडाउन के दौरान दुनिया भर के लोगों की फीलिंग और इमोशन को व्यक्त किया गया है। ये स्टिकर अभी इंग्लिश में ही उपलब्ध हैं लेकिन कंपनी इन्हें जल्द ही दूसरी भाषाओं में भी पेश कर सकती है। व्हाट्सएप ने स्टिकर फीचर 2 साल पहले पेश किया था। अब स्टिकर व्हाट्सएप चैट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और दुनिया भर में लोग भावनाएं दर्शाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं।
मनोस्थिति दर्शाता है इस स्टिकर पैक को 'Together at Home' नाम दिया गया है। स्टिकर पैक में लॉकडाउन के दौरान घर में बंद लोगों के मनोस्थिति को दर्शाया गया है। इस पैक में एक स्टिकर में आपको एक व्यक्ति लैपटॉप के साथ नजर आता है जिसने पजामा पहन रखा है। यह स्टिकर 'वर्क फ्रॉम होम' की स्थिति को दिखाता है।
हिंदी में भी उपलब्ध होगा यह स्टिकर पैक व्हाट्सएप ने अभी तो यह स्टिकर पैक इंग्लिश में ही लॉन्च किया है। जल्द ही इसे हिंदी समेत 10 अन्य भाषाओं में पेश किया जाएगा जिसमें अरैबिक, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियन, इटैलियन, पुर्टगिश, रशियन, स्पैनिश और टर्किश भाषाएं शामिल हैं। व्हाट्सएप का यह नया स्टिकर पैक व्हाट्सएप के ऐप में ही उपलब्ध है जिसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। व्हाट्सएप के इस नए स्टिकर से लोग लॉकडाउन में ज्यादा बेहतर तरीके से एक दूसरे से कनेक्ट हो सकेंगे।

अन्य समाचार