कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने के बाद और बढ़ाई गई सुरक्षा व चौकसी

आरा। भोजपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या एक से बढ़कर दो पहुंचने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। जिले के लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल कायम हो गया है। भोजपुर के अलावा पटना, बक्सर और कैमूर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से बीच में पड़ने वाले भोजपुर को लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कारण भोजपुर की सीमाएं इन जिलों से सटी हुई है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने और सख्ती अपनाते हुए सीमाओं पर चौकसी को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

बता दें कि बड़हरा प्रखंड के रामपुर गांव के बाद आरा शहर के भलुहीपुर में एक युवती में कोरोना की पुष्टि शनिवार को हुई है। आरा शहर में पहला केस मिलने के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच खलबली मच गई है। शहरवासी भी दहशतजदा हैं। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले में सतर्कता एवं चौकसी को और बढ़ा दिया है। भोजपुर से सटे बक्सर, कैमूर और पटना जिले में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण भी जिला प्रशासन काफी परेशान है। भोजपुर की सीमा पर चौकसी एवं सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। वैसे तो भोजपुर की सीमाओं को पहले ही सील कर सुरक्षा के ²ष्टिकोण से चौकसी बढ़ा दी गई थी। परंतु भोजपुर में कोरोना संक्रमित की संख्या दो होने के बाद जिला प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसके लिए एनएच 30 जगदीशपुर- मलियाबाग और आरा- बक्सर फोरलेन को तथा आरा-पटना मुख्य मार्ग पर कोईलवर पुल भोजपुर की सीमा को सील कर दिया गया है। दोनों जगहों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती कर सघन जांच शुरू करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही संबंधित प्रखंड के बीडीओ व सीओ को भी नियमित मॉनीटरिग करने का फरमान जारी किया गया है।
भलुहीपुर जाने वाले रास्ते पर किया गया बैरिकेडिग यह भी पढ़ें
इसके अलावा भोजपुर जिले की सीमाएं बक्सर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, पटना एवं छपरा से सटे हुए हैं। ऐसी स्थिति में इस जिले की सीमा पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल एवं लाठी बल की तैनाती कर दी गई है। गंगा नदी में बने आरा- छपरा पुल, सोन नदी में बने कोईलवर पुल, सोन नदी में बने अरवल- जहानाबाद पुल पर ज्यादा एहतियात बरता जा रहा है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार