प्रवासी मजदूरों को रखा गया क्वारंटाइन सेंटर में

औरंगाबाद। लॉकडाउन के दौरान शनिवार को 17 प्रवासी मजदूर पहुंचे। जिन्हें प्रारम्भिक जांच के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा गया है। बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। गांव में अधिकारियों से लेकर मुखिया तक मजदूरों व गरीबों का ख्याल रखेंगे।

बता दें कि शनिवार को मदनपुर में 17 प्रवासी मजदूर किसी माध्यम से मदनपुर पहुंचे हैं।जिसमें आठ मजदूर सलैया पंचायत के, सात मजदूर दक्षिणी उमगा पंचायत के और दो पिरथु पंचायत के हैं। सभी प्रवासी मजदूरों को मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयन्ती भवन में जांच कराई गई।जांचोपरांत सभी को उनके पंचायत में बनाये गए आइसोलेशन केंद्र में रखा गया है। बीडीओ ने कहा कि किसी भी गांव में कोई दूसरे राज्यों से मजदूर आते हैं। तो उनकी सूचना प्रखंड या थाना में दें। उनकी जांच करवाना अनिवार्य है।
जिले की सीमा पर तैनात पदाधिकारियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार