इन आसान तरीकों से धनिया हमेशा बना रहेगा ताजा

सब्जी की रंगत को बढ़ाने के लिए हमलोग हरे धनिये का बखूबी इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर यह देखा गया है कि कई लोग बाजार से बहुत अधिक मात्रा में हरा धनिया ले आते है और उसको खराब ना होने के डर से फ्रिज में ही रख देते है। लेकिन वह फ्रिज में रखने के बाद भी पूरी तरह खराब हो जाता है।

अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आज हम आपको बहुत लंबे समय तक धनिये को हरा भरा रखने का ऐसा तरीका बताएगें जिसे अपनाकर धनिया हमेशा ही बहुत ताजा बना रहेगा और खराब भी नहीं होगा। आइये जानते है उस तरीके के बारे में ..
सबसे पहले धनिया लें और उसके पीछे की डंडियों को चाकू की सहायता से पूरी तरह काट दें। इस बात का हमेंशा ध्यान रखें कि धनिये को धोएं नहीं। अगर आप धनिये को धो लेते है तो वह बहुत जल्द ही खराब हो जाएगा।
अब एक एयर टाइट डिब्बा लें यानि ऐसा डिब्बा जिससे कतई हवा पास न हो। उसके नीचे टिशू पेपर बिछा दें और धनिये को उसके ऊपर फैला दें।
इसके बाद धनिये के ऊपर भी टिशू पेपर लगा दें और डिब्बे को अच्छे से पूरी तरह बंद कर दें।
अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है आपका धनिया पूरी तरह से सुरक्षित है। अब इसे आप फ्रिज में रख दें। ऐसा करने पर आप धनिये को कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। अब यह खराब नहीं होगा। धनिया सुरक्षित रखने का यह बहुत ही कारगर तरीका है।

अन्य समाचार