Death Anniversary: अधूरी रह गई थी विनोद खन्ना की ये ख्वाहिश

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विनोद खन्ना का आज ही के दिन यानि 27 अप्रैल को उनका निधन हुआ था। आज विनोद खन्ना की तीसरी पुण्यतिथि है। एक्टर विनोद खन्ना का निधन कैंसर के कारण हुआ। विनोद खन्ना को बीमारी ने इस तरह अंदर ही अंदर खत्म कर दिया कि एक दिन उनकी फोटो वायरल होने के बाद सभी शॉक्ड रह गए थे। विनोद खन्ना का जन्म पेशावर में हुआ था। जब विभाजन हुआ तो उनका परिवार भारत में आकर बस गया।


विनोद खन्ना एक साइंस स्टूडेंट रहे। जब वह कॉलेज में आए तो उनका मन पढ़ाई में नही लग रहा था जिसके बाद उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया।
जब पिता ने तान दी थी बंदूक
विनोद खन्ना ने जब अपने पिता से फिल्म में काम करने के बारे में कहा तो उनके पिता ने बिना कुछ सोचे उनपर बंदूक तान दी और कहा अगर तुम फिल्मों में गये तो तुम्हें गोली मार दूंगा। बहुत समय तक तो उनके पिता माने ही नही बाद में विनोद खन्ना की मां के समझाने पर उनके पिता ने विनोद खन्ना को फिल्मों में दो वर्ष तक काम करने की इजाजत देते हुये कहा अगर फिल्म इंडस्ट्री में सफल नहीं हुए तो घर के काम में हाथ बंटाने के लिए तैयार रहना।

क्या थी आखिरी इच्छा
विनोद खन्ना का आखिरी वक्त बहुत दर्द भरा बीता फिल्मों में इतना नाम कमाने वाले एक्टर को कैंसर की बिमारी ने पकड़ लिया और अपने मरने से पहले वह पेशावर में बना अपना पुश्तैनी घर देखना चाहते थे लेकिन दुख की बात ये रही कि उनकी ये इच्छा अधूरी रहा गई। वहीं एक इंटरव्यू में उनकी बेटी ने बताया था कि उन्होंने कैंसर की बीमारी के बारे में किसी को नही बताया था। विनोद खन्ना बेहद बाकमाल एक्टर थे वो आज भी फैंस के दिलों पर राज करते है।

अन्य समाचार