तांबे के बर्तन में पानी पीने के ये 5 स्वास्थ्य लाभ, नहीं जानते होंगे आप

अक्सर आपने कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा और लोगों को कहते भी सुना होगा कि तांबे के बर्तन में रखा पानी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है।


डेस्क। अक्सर आपने कई लोगों को तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते देखा होगा और लोगों को कहते भी सुना होगा, कि तांबे के बर्तन में रखा पानी, स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता हे की अगर आप इस स्लाह को मान लेते है तो ये आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। अगर जानना चाहते हैं, इसके लाभदायक गुणों के बारे में तो जरूर पढ़िए, यह 5 प्रमुख लाभ -

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे
पेट की समस्‍या होती हैं दूर: तांबा यानि कॉपर, सीधे तौर पर आपके शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करता है और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपकी रक्षा कर आपको पूरी तरह से स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। पेट के भी सारे विकार तांबे में रखे पानी को पीने से दूर हो जाते हैं। अगर आपको अक्‍सर गैस का दर्द होता है, कब्‍ज और एसिडिटी की प्रॉब्‍लम होती है तो आपको इन परेशानियों से निजात मिल सकती है, मगर, इसके लिए आपको रोज सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। यह पानी आपके लीवर और किडनी को भी स्‍वस्‍थ रखता है। यह आपको हर तरह के इंफेक्‍शन से बचाता है। एंटी बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री होने की वजह से यह शरीर को हर तरह मजबूत बना रखता है।

दिल को स्वस्थ रखें: दिल के रोग और तनाव से ग्रसित लोगों की संख्या तेजी बढ़ती जा रही है। यदि आपके साथ भी ये परेशानी है तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आपको लाभ हो सकता है। तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी को पीने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बेहतरीन रहता है। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। इसके आलावा अगर आपको शरीर दर्द, ऐठन और सूजन की शिकायत रहती हैं तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी जरूर पीना चाहिए क्‍योंकि यइ एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है।
जवां बनाए रखता हैं: तांबे में उपस्थि‍त एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व असमय बढ़ती उम्र के निशान को कम कर आपको जवां बनाए रखता है। इसके अलावा यह फ्री रैडिकल में भी लाभदायक है, जो त्वचा को झुर्रियों, बारीक लाइनों और दाग-धब्बों से बचाकर स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।
मस्तिष्क को उत्तेजित करता है: आप खुद ही नहीं बल्कि अपने बच्‍चों और घर के बड़े बूढ़ों को भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पिला सकती हैं। क्‍योंकि यह स्‍मरणाशक्ति को तेज करने में भी अहम भूमिका निभाता है। तांबे में मस्तिष्क को उत्तेजित करने वाले और विरोधी ऐंठन गुण होते हैं। इन गुणों की मौजूदगी मस्तिष्क के काम को तेजी और अधिक कुशलता के साथ करने में मदद करते है।

बैक्टीरिया को मार सकते हैं: तांबा प्रकृति में ऑलिगोडायनामिक होने के लिए जाना जाता है, और बैक्टीरिया को बहुत प्रभावी ढंग से नष्ट कर सकता है। यह विशेष रूप से E.coli और S.aureus के खिलाफ प्रभावी है - दो बैक्टीरिया जो आमतौर पर हमारे वातावरण में पाए जाते हैं और मानव शरीर में गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं।
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप

अन्य समाचार