दांतों की हर समस्या का इलाज मिलेगा यहां, जानें देसी नुस्खें

व्यक्ति के दैनिक जीवन में कई छोटी-बड़ी शारीरिक परेशानियां आती ही रहती हैं। खासतौर से व्यक्ति को दांतों की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। दांतों की अच्छे से देखभाल बहुत जरूरी हैं। रोजाना इनकी सफाई करने के बावजूद भी इनसे जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। आज हम आपको कुछ देसी नुस्खें बताने जा रहे हैं जो दांतों की हर समस्या का इलाज करेंगे। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।कीड़े के असहनीय दर्द से छुटकारा कैसे पाएं फिटकरी के इस्तेमाल से भी इस दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए फिटकरी पाउडर में सेंधा नमक मिलाकर ब्रश करें। आप प्रभावित जगह पर लौंग का चूर्ण या तेल लगा सकते हैं। मसूड़ों से खून आना बहुत से लोगों को यह समस्या होती हैं विटामिन सी की कमी से होता है। इसलिए विटामिन सी युक्त चीजें खाएं। रुई में थोड़ा-सा लौंग का तेल लेकर इसे मसूड़ों और दांतों पर अच्छे से लगा लें। 10 मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा 2 लौंग रोज चबाने से दांतों से खून निकलना बंद हो जाता है। साथ ही सूजन भी कम होती है।


दांतों में झनझनाहट2-3 लहसुन की कलियों को छील कर पीस लें और फिर इसमें थोड़ा-सा पानी मिला कर पेस्ट बना लें। इसे दांतों पर लगाएं और फिर थोड़ी देर बाद नमक पानी से कुल्ला कर लें। इस हफ्ते में दिन में 2 से 3 बार करें।मसूड़े ढीले पड़ना दांतों की टूट-फूट से डेंटाइन खुल जाती हैं और मसूडे ढीले पड़ जाते हैं। इसके लिए काली मिर्च और हल्दी के मिश्रण से रोजाना 2-3 मिनट तक दांतों पर मसाज करें और फिर ताजे पानी से कुल्ला कर लें। इससे दांतों के ढीलेपन की समस्या में राहत मिलेगी।दांतों में दरार पड़ना दांतों के कमजोर होकर टूटने का कारण है कि आपके दांतों पर एनेमल की परत कमजोर हो चुकी है। यहीं कारण है कि दांत तेजी से टूटते हैं। ऐसे में आपको एसिड युक्त पदार्थों का सेवन बंद करना चाहिए।

पीले दांतगुटखा व अन्य ऐसी चीजें खाने से अक्सर दांतों में कालापन व पीलापन आ जाता है। वहीं कुछ लोगों के दांत ज्यादा चाय-कॉफी के चलते भी पीलेपड़ जाते हैं इसके लिए आप नींबू के रस में नमक मिलाकर दातों पर हलके से ब्रश की मसाज दें। आप स्ट्रॉबरी के पेस्ट से दांतों की मसाज कर सकते हैं। दांत चमक उठेंगे साथ में मजबूती आएगी।दांतों के ऊपर मसूड़े आना अगर आपके दांतों के ऊपर मसूड़ों की त्वचा आ जाती है तो सरसों के तेल में थोड़ा नमक मिलाकर लगाएं। ऐसे गलत दवा लेने या सूजन के कारण हो सकता है। सरसों का तेल लगाने से आपको इस समस्या से आराम मिलेगा।दांत दर्द एक चुटकी हिंग का पाउडर और 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को दर्द वाले दांत पर रूई की मदद से लगाएं और छोड़ दें। जब भी दांत में दर्द हो, इसका इस्तेमाल करें।दांतों में ठंडा-गर्म लगने की समस्या सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा तक्लीफ देने वाली समस्या है दांतों पर ठंडा गर्म लगने की अक्सर लोग इस झुनझुनाहट को लेकर परेशान रहते हैं कि दांतों में ठंडा गर्म लग रहा है इसके लिए आप यह उपाय अपना सकते हैं। 1 टीस्पून सरसों के तेल में आधा टीस्पून सेंधा नमक मिलाकर दांतों व मसूड़ों की मसाज करें। फिर 5 मिनट बाद कुल्ला कर लें। आप सरसों की जगह नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें। इससे दांतों में ठंडा-गर्म लगने की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही अगर मुंह से बदबू आती है वो भी दूर होंगी।

अन्य समाचार