निर्माणाधीन आवास लाभुकों को मिलेगा मास्क

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में युद्ध स्तर पर सभी विभाग तैयारी कर रहे हैं। ताकि कोई संक्रमण की चपेट में न आए। डीआरडीए विभाग के तत्वावधान में सोमवार को निर्माणाधीन आवास लाभुकों को मास्क देने का निर्णय लिया गया। उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार पर्यवेक्षकों को मास्क वितरण करने के लिए प्रखंडवार मास्क उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन आवास लाभुकों को दो-दो मास्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मास्क का वितरण आवास सहायकों द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार निर्धारित मास्क उपलब्ध कराया गया है। कुल मास्क 11538 उपलब्ध कराए गए हैं। मास्क वितरण के दौरान एमआएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय, तकनीकी पदाधिकारी निर्भय कुमार सिंह के अलावा अन्य कर्मी उपस्थित थे।

लॉकडाउन से शादी-विवाह के मौसम में नहीं बजी शहनाई यह भी पढ़ें
मास्क का विवरण-
अधौरा- 1370
भभुआ- 1366
भगवानपुर- 1049
चैनपुर- 3512
चांद- 1422
दुर्गावती- 358
कुदरा- 356
मोहनियां- 531
नुआंव- 166
रामगढ़ - 333
रामपुर- 1075
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार