Ramzaan 2020: हर किस्म के खजूर के हैं अलग फायदे, जानिए इसके बेमिसाल गुण

मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो चुका है। ऐसे में रोजा खोलने के लिए खजूर खाना पवित्र माना जाता है। ऐसा मुस्लिम समुदाय की धार्मिक मान्यताओं के कारण भी है। हालांकि खजूर खाना सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही खजूर की बहुत सारी किस्में होती हैं जो अपनी-अपनी तरह से सेहत के लिए गुणकारी होती हैं। तो चलिए जानें खजूर की किस्में और उनके फायदे।

मेडजूल मेडजूल प्रजाति का खजूर शुगर फ्री होता है। जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। खजूर खाने से शरीर की थकान दूर होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसलिए रोजाना दो खजूर का सेवन हर किसी के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कलमी खजूर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद ग्लूकोज और फ्रक्टोज इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। खजूर की एक किस्म कलमी होती है जिसे खाने से डायरिया और पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।
और भी हैं किस्मे खजूर की बहुत सारी प्रजातियां होती है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं। जिनमें खुदरी, अंबर, जाहिदी, सफावी, मबरूम और सुक्कारी शामिल हैं। खजूर खाने से सेहत को बहुत सारे लाभ होते हैं। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ ही जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाता है।

अन्य समाचार