डायबिटीज से बचाने में सहायता करता है खीरे का रस

इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में खीरे का जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। वैसे कच्चा खीरा सलाद के रूप में खाया जा सकता हैं। अक्सर लोग निकले हुए पेट से परेशान रहते है। इसे कम करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते है।

चलिए आपको 'बैली फेट' कम करने का सबसे आसान और लाभकारी तरीका बता रहे है जिससे आपको जल्द ही तोंद से छुटकारा मिलेगा। सोने से पहले खीरे के रस का सेवन आपके लिए सबसे लाभकारी है।
खीरे का रस पेट साफ करता है जिससे तोंद कंट्रोल में रहती है। खीरे में 96 प्रतिशत पानी होता है इसके साथ ही इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपको स्वस्थ्य रखते है।
-खीरे का रस पीने से इंसुलिन कंट्रोल में रहता है जो डायबिटीज से बचने में यह सहायता करता है।
-खीरे के रस में फॉस्फोरस होता है जो दांतों को मजबूत बनाता है तथा गम समस्या दूर करता है। -खीरे में नींबू का रस मिलकर पीने से आपकी त्वचा अच्छी रहेगी। वहीं इसमें विटामिन A होता है जो आपकी आखों के लिए लाभकारी है।
-खीरे में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है। वहीं इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर्स होता है जिससे आपका डाइजेशन अच्छा रहता है और आपको कब्ज की शिकायत नहीं होती।

अन्य समाचार