क्वारंटाइन हैं 62 लोग, 438 में 324 की आई रिपोर्ट

- छपरा में लगातार बढ़ रही है कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

जासं, छपरा : जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को इनकी संख्या बढ़कर चार हो गई। क्वारंटाइन सेंटर में 84 लोग थे उनमें से 22 लोगों डिस्चार्ज कर होम क्वारंटाइन में 14 दिनों तक रहने की सलाह दी गई है। सोमवार को छह नए लोगों को यहां रखा गया। क्वारंटाइन वार्ड में फिलहाल 62 लोग हैं। अब तक 438 व्यक्तियों में से 324 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें इसुआपुर के एक युवक की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद लगातार तीन बार जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। क्वारंटाइन वार्ड में रखे गए 62 लोगों में 15नैनी, 13 बसाढी, 5 इनई के लोग समेत भगवान बाजार थाने के छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल 134 की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि चार केस में से दो व्यक्तियों की जांच के लिए सैंपल का कलेक्शन आइजीएमएस पटना में किया गया था। जबकि दो पुलिसकर्मियों का सैंपल कलेक्शन भभुआ में किया गया था। दोनों पुलिसकर्मी इस जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान समय में भभुआ में पदस्थापित है। इनई गांव की किशोरी और इसुआपुर के युवक की सैंपल कलेक्शन छपरा में किया गया था। 1909134 में 165 लोगों में मिले एन्फ्लुएंजा के लक्षण : डीएम
डीआइजी ने अमनौर का लिया जायजा यह भी पढ़ें
डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 320544 घरों का डोर टू डोर सर्वे कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 24 अप्रैल तक लक्ष्य के अनुरूप 1909134 लोगों को अच्छादित किया गया है, जिसमें 165 में एन्फ्लुएंजा के लक्षण मिले हैं। इन सभी 165 की स्क्रीनिग कराई गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि 18522 व्यक्तियों को चिकित्स्कीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही 11444 लोगों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गयी, जिसमें 10342 लोगों ने 14 दिन पूरा कर लिया है। वर्तमान में 1102 लोग होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। 18 विद्यालय कैम्प में कुल 148 व्यक्ति को क्वारंटाइन किया गया है। 157 व्यक्तियों को आइसोलेशन में रखा गया था, उसमें से 85 को डिस्चार्ज कर दिया गया है तथा कुल 16 व्यक्तियों को पीएमसीएच रेफर किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष सहायता के लिए जिला के 119001 प्रवासियों के भुगतान की अनुशंसा आपदा प्रबंधन को किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र 06152-245023 पर 3202 कॉल, जिला नियंत्रण कक्ष 06152 -242444 पर 456 कॉल, स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष 06152 -244812 पर 1190 कॉल, प्रखंड स्तरीय चिकित्सा केन्द्र पर स्थापित नियंत्रण कक्ष पर 12910 कॉल प्राप्त हुए हैं। प्राप्त सभी कॉल पर तक्षण कार्रवाई करते हुए सहायता उपलब्ध करायी गयी है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार