28 अप्रैल:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं :

1740 - मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन।
1788 - मैरी लैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
1829 - यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
1910 - इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
1914 - अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत।
1929 - भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध डिजाइनर भानु अथैया का जन्म।
1932 - इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।
1935 - रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।
1945 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या कर दी गयी।
1956 - फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।
1964 - जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
1992 - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म।
1995 - दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत।
1999 - अमेरिका वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड व्दारा एक वर्ष के अन्दर मानव क्लोन बनाने की घोषणा।
2001 - अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।
2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन प्राइज फॉर फिक्शन' रखा गया।
2003 - दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
2007 - विश्व कप क्रिकेट में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका काे हराया।
2008 - भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी9 के साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।

अन्य समाचार