जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे, जाने राशिफल

1. मेष

आज का दिन : आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे।
बुरी बातें : दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। धन हानि का डर रहेगा। आर्थिक स्थिति भी सामान्य नहीं होने से मूड खराब रहेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कुछ परेशानियां और विवाद सामने आ सकते हैं।
क्या करें : गुलकंद खाएं।
प्रेम प्रसंग : पुराने मामले फिर से सामने भी आ सकते हैं। पार्टनर से भी बहस होने के योग बन रहे हैं।
नौकरी/शिक्षा : नई बिजनेस डील हो सकती है, लेकिन हो सकता है। आपको किस्मत का साथ न मिले और आप उसका फायदा न उठा पाएं। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।
सेहत : सेहत को लेकर आज आप सावधान रहें।
2. वृषभ
आज का दिन : उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी।
बुरी बातें : वृष राशि वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन इतना अच्छा नहीं है जितना आपको लग रहा है।
क्या करें : विष्णु भगवान के मंदिर में पीला फूल चढ़ाएं।
प्रेम प्रसंग : लव लाइफ में कोई गलतफहमी हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही न करें। पार्टनर से कोई बात न छुपाएं।
नौकरी/शिक्षा : समय का सदुपयोग करेंगे। दिन सामान्य होगा।
सेहत : पिछले कुछ दिनों से चली आ रही शारीरिक परेशानी के कारण दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है।
3. मिथुन
आज का दिन : मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। नए विचार मन में आ सकते हैं।
बुरी बातें : पैसे संभाल कर रखें। किसी तिकड़म के प्रयोग में आप सावधान रहें। इधर की बातें उधर करने से बचें। अपनी बातें भी लोगों से शेयर करने से बचें।
क्या करें : हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।
प्रेम प्रसंग : लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता, लेकिन पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण वादे निभाने का दिन है।
नौकरी/शिक्षा : अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी वापस आने के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है।
सेहत : सेहत भी पहले से ठीक रहेगी, लेकिन काम में मन नहीं लगने से परेशान रहेंगे।

अन्य समाचार