कई बीमारियों के लिए रामबाण हैं कच्चा केला, जानिए हैरान कर देने वाले फायदे

पके हुए केले को तो लोग खूब चाव से खाते हैं यहां तक कि बनाना शेक भी पीते हैं। जिस प्रकार पके केले के कई फायदे हैं ठीक वैसे ही कच्चे केले के भी कई सारे फायदे हैं। कच्चा केला खाना शरीर के लिए बहुत स्वास्थ्य वर्धक और लाभकारी माना जाता है।


डेस्क। पके हुए केले को तो लोग खूब चाव से खाते हैं यहां तक कि बनाना शेक भी पीते हैं। जिस प्रकार पके केले के कई फायदे हैं, ठीक वैसे ही कच्चे केले के भी कई सारे फायदे हैं। कच्चा केला खाना शरीर के लिए बहुत स्वास्थ्य वर्धक और लाभकारी माना जाता है। यह ऊर्जा शरीर को काम करने की ताकत देती है और साथ ही बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देती है। कच्चे केले में विटामिन B6, विटामिन C होते हैं और दोनो ही तत्व शरीर के लिए उपयोगी माने जाते हैं।

- रक्त में मौजूद शुगर की मात्रा बढ़ने से मधुमेह की समस्या हो सकती है। इस अवस्था से बचने के लिए कच्चे केले का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को कच्चा केला खाना चाहिए इससे डायबिटीज़ कंट्रोल में रहती है और साथ ही जिन्हे नहीं है वे भी अगर खाते हैं तो कभी यह बीमारी होती ही नहीं है।
- वजन घटाने की कोशि‍श करने वालों को हर रोज एक केला खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद फाइबर बॉड़ी को अनचाहे फैट से दूर रखता है और हानिकारक तत्वों को शरीर में प्रवेश नहीं करने देता है।

-कच्चे केले खाने से शरीर कि पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है क्योंकि यह शरीर में पाचक रसों पर बेहतर तरीके से नियंत्रण रखता है उनकी कमी नहीं होने देता है। और कच्चे केले में फाइबर और हेल्दी स्टार्च होते है। जोकि आंतों में किसी भी तरह की अशुद्ध‍ि को जमने नहीं देते. ऐसे में अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है तो कच्चा केला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
- भूख कम करने के लिए कच्चा केला ज़रूर खाना चाहिए जिन लोगों को ज्यादा भूख लगती है उन्होने रोज़ाना कच्चा केला खाने से लाभ मिलता है और मोटापा नहीं बढ़ता है।
- कच्चे केले में सेहतमंद स्टार्च के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं और कारण कच्चा केला खाना शरीर के लिए फ़ायदेमंद साबित हो सकता है।

-वहीं कच्चा केला कई तरह के गंभीर से गंभीर बीमारी जैसे कैंसर से भी शरीर को बचाने में सहायक होता है और इसके खतरे को कम करता है।
- कच्चे केले में कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को केला खाना चाहिए।
-कच्चे केले के अलावा पका हुआ केला भी लाभकारी माना जाता है इसलिए दोनों ही तरीके के केले का सेवन करना चाहिए।

- कच्चे केले में स्टार्च होता है जो आंतों के लिए उपयोगी माना जाता है इससे आँत साफ और साथ ही हेल्दी भी रहती हैं।
-कच्चा केला खाने से कब्ज़ की समस्या में आराम मिलता है और पेट साफ रहता है क्योंकि अगर पेट साफ ना हो तो बीमारियाँ ज्यादा होती हैं।
ऐसी ही ताजा खबरों व अपडेट के लिए डाउनलोड करे संजीवनी टुडे एप

अन्य समाचार