मौसम की बेरूखी से आम के फसलों को पहुंच रहा नुकसान

अररिया। लॉकडाउन से किसानों की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लॉकडाउन और मौसम की बेरुखी से आम के फसलों को नुक्सान पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। आम की फसलों को है अब बचाव की जरूरत है। प्रखंड क्षेत्र में कई आम के बगीचे हैं। इन बगीचों के पेड़ों में टिकोले भी आ गए है। इसकी आकार बढ़ाने लगी हैं। लेकिन आम के अधिकांश फसलों पर अब कीटों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे इसके बेहतर उत्पादन की संभावना क्षीण होती जा रही हैं। हलहलिया पंचायत के आम के बगान के मालिक उमेश विश्वास, अरविद मंडल, राहुल कुमार, मनोज मंडल, आदि ने बताया की इस इलाके में मुख्य रूप से कलमी आम होते हैं। इन आमों में मुम्बई, मालदह, कृष्ण भोग, सपेता, कलकतिया आदि प्रमुख है.आम के पेड़ों में मंजर लगते ही दूर दराज के व्यापारी यहां पहुंचते थे। लेकिन अब तक उनके बगीचों की बोली नहीं लग सकी हैं। साथ ही फसलों के उत्पादन पर भी ग्रहण लगता जा रहा हैं। आम के बगीचे व्यापारियों द्वारा नहीं लेने से किसान परेशान हैं। फिलहाल फसलों को कीटों से बचाव की जरूरत है। इधर संपर्क करने पर कृषि समन्वयक सुशिल कुमार, बलराम कुमार, मुरली मनोहर कहा कि अभी इन आम के टिकोले की सुरक्षा के लिए इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एक लीटर पानी में एक एमएल, हेक्साकोनाजोल पांच प्रतिशत और प्लानोफिक्स हारमोन चार एमएल 10 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करने से इससे कीटों के प्रकोप से बचाया जा सकता हैं।

तकनीकी त्रुटि वाले लाभुकों को जल्द उपलब्ध कराए सहायता राशि: डीएम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार