संक्रमित मरीज के ससुराल के सभी लोगों को भी किया क्वारंटाइन

पूर्णिया। स्थानीय रामबाग के रहने वाले मधेपुरा के बिहारीगंज के एक मरीज कोविड 19 संक्रमित मिला है। उसके बाद उसके संपर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली स्थित आजादपुर सब्जीमंडी से एक फल की ट्रक में वह बैठ कर जिले में प्रवेश करने में सफल हो गया। अभी वह क्वारंटाइन स्थल में भर्ती है। जिसकी सैंपल जांच के बाद पॉजिटिव मिला है। इस बीच भवानीपुर में जहां उसका ससुराल है। वहां भी प्रशासन ने एहतियातन 9 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया है। वहां संक्रमित मरीज की पत्नी और अन्य सात सदस्य को होम क्वारंटाइन में रखा गया। अन्य दो पुरूष सदस्य जो मरीज का साला है उसको उसी इलाके के एक स्कूल में ही क्वोरेटाइन कर दिया गया है। इसके साथ ही उसके भाई का सैंपल कलेक्शन किया गया है। अन्य संपर्क की तलाश की जा रही है। प्रशासन का कहना है उसके संपर्क के सभी लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार से समझौता होने तक जारी रहेगी शिक्षकों की हड़ताल : संघ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार