पल्स पोलियो की तर्ज पर पूरे जिले में होगा सर्वे

संवाद सहयोगी, किशनगंज : कोरोना वायरस के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए पल्स पोलियो की तर्ज पर 1-5 मई तक सर्वे किया जाएगा। बुधवार को माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर पल्स पोलियो की टीम के द्वारा सर्वे कराने का रूप रेखा तैया किया गया। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व किए गए सर्वे वाले गांव व शहरी इलाके को छोड़, जिन इलाकों में सर्वे नहीं किया गया वहां पर सर्वे किया जाएगा। पिछले सर्वे में  33 संदिग्धों को चिन्हित किया गया था, जिसकी जांच कर ली गई है।  सर्वे में जितने लोग  कोरोना वायरस के संभावित लक्षण वाले  चिन्हित होंगे, उन सबों का जांच कराया जाएगा। उन्होंन े बताया कि  घर घर सर्वे कर कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा।  कोरोना वायरस संक्रमण के संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों को संबंधित प्रखंडो में बने आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। उसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा। सर्वे को लेकर सभी प्रखंडों के पीएचसी में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एनएम, आंगनबाड़ी सेविका को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शादी में अलीगढ़ से पहुंचे 22 लोगों का की गई स्क्रीनिग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार