ऑनलाइन क्लास से कराई जा रही पढ़ाई

सहरसा। श्री उग्रतारा भारती मंडन संस्कृत महाविद्यालय द्वारा लॉकडाउन के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लास कराया जा रहा है। महाविद्यालय द्वारा बनाये गए व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षकों द्वारा बच्चों के विषयों से सम्बन्धित शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराया जाता है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमरकांत झा द्वारा बनाये गए व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े कॉलेज के शिक्षक डॉ. नंदकिशोर चौधरी, डॉ. आशीष मलिक, डॉ. महावीर झा, डॉ. आस्तिक द्विवेदी, डॉ. हेमवतीनंदन, डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय, डॉ. निक्की प्रियदर्शिनी, डॉ. विशाल कुमार सिंह अपने विषयों से जुड़े सामग्री ग्रुप में डालते हैं। बच्चे उन्हें पढ़ने के बाद आवश्यक सवाल पूछते हैं। जिनका हल शिक्षक मोबाइल से करते हैं।

आखिर कहां चला जाता है गोदाम से अनाज यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार