30 दिनों में एक लाख 61 हजार लोगों का हुआ स्क्रीनिग

संवाद सूत्र, मुंगेर : कोरोना संक्रमण से मुंगेर जिला को पूरी तरह से निजात दिलाने के लिए डीएम राजेश मीणा के निर्देश पर 23 मार्च से मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे और स्क्रीनिग का कार्य शुरू हुआ। सदर प्रखंड के 13 पंचायत एवं नगर निगम के 45 वार्डों में 1 लाख 61 हजार लोगों का स्क्रीनिग किया गया। इसमें 12 संदिग्ध लोगों को स्वाब जांच के लिए भेजा गया। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सदर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुशील कुमार झा ने बताया स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के 13 पंचायत एवं नगर निगम के 45 वार्डों के 1 लाख 61 हजार लोगों का स्क्रीनिग किया गया। जिसमें 12 संदिग्ध लोगों को जांच के लिए क्वारंटाइन किया गया। 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया।

आज जमालपुर के बफर जोन के लोगों की होगी जांच यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार