महिला मुखिया की दबंगई उजागर, युवकों को बांध कर पीटा

बछवाड़ा, बेगूसराय। बछवाड़ा थाना क्षेत्र की अरबा पंचायत की महिला मुखिया का दबंगई उजागर हुई है। मुखिया पर पंचायत के ही दो युवकों को बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। इस संबंध में अरबा गांव निवासी पीड़ित युवक बौआ यादव की पत्नी कुमारी दायरानी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा गया है कि मुखिया फुल कुमारी देवी के साथ विगत तीन वर्ष से विवाद चल रहा है। मुखिया ने उनके पति को बांध कर पिटाई कर अधमरा कर दिया और अपने रसूख के बल पर पुलिस को बुलाकर प्राथमिकी दर्ज करवा जेल भेज दिया।

आरोग्य सेतु एप पर छौड़ाही में दिख रहा कोरोना पोजेटिव यह भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार अरबा पंचायत में बने आइसोलेशन वार्ड का भ्रमण कर मुखिया लौट रही थी इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ग्रामीण बउआ यादव के बाइक से मुखिया को ठोकर लग गई। जिसके बाद मुखिया के गुर्गो ने बाइक सवार दोनों युवकों को रस्सी से बांध कर बेरहमी से पिटाई की साथ ही पंचायत के सरपंच विनोद सिंह को बुलाकर बछवाड़ा पुलिस को सूचित कराया। उपरोक्त घटनाक्रम की सूचना पाकर एसआई अरूण कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मगर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस भी रस्सी से बंधे युवकों को छुड़ाने के के बजाए मुखिया जी के साथ बैठक कर चाय पानी करती रही। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गए। बताते चलें कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी उक्त महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में बछवाड़ा थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में
उत्पात मचा रहे थे, जिसकारण ग्रामीणों ने दोनों को बांध कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार