दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, शव को जलाया

जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के अस्कामनी नगर में दहेज के लोभ में एक नवविवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया गया। मृतका के पिता ने बेटी के पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका प्रियंका कुमारी (20 वर्ष) भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के करथ निवासी निशांत सिंह की पत्नी थी। ससुराल वाले बिक्रमगंज में किराए के मकान में रहते हैं।

थानाध्यक्ष राम विलास चौधरी ने बताया कि पटना जिला के सलीमपुर निवासी जयराम सिंह की पुत्री प्रियंका की शादी एक वर्ष पूर्व करथ निवासी राजदेव सिंह के पुत्र निशांत सिंह से हुई थी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ प्रियंका बिक्रमगंज में रहती थी। शादी के समय अपने साम‌र्थ्य के अनुसार उपहार देने के बावजूद उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। साथ ही दहेज में कार मांग रहे थे। गुरुवार रात जयराम सिंह को सूचना मिली कि बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को जला दिया। सूचना पाकर जब वे बिक्रमगंज स्थित अपनी पुत्री के आवास पर पहुंचे तो सभी फरार थे। प्राथमिकी में मृतका के पति, सास, ससुर व दो ननद को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
30 हजार लीटर महुआ शराब व उपकरण जब्त यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार