आंधी से बर्बाद हुई फसल, बीएओ को जानकारी नहीं

खगड़िया। बीते शुक्रवार को आंधी और बारिश से परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। आंधी से मक्का, केला और आम की फसल बर्बाद हुई है। भरसो के किसान रामलखन सिंह ने बताया कि उनकी मक्का की फसल बर्बाद हो गई। खजरैठा के किसान बुगुन चौधरी ने भी कहा कि उनकी मक्का की फसल आंधी की भेंट चढ़ गई। डुमरिया बुजुर्ग, खजरैठा, तेमथा करारी, कुल्हड़िया में आंधी और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। माकपा अंचल मंत्री सुनील कुमार मंडल, भाकपा नेता कैलाश पासवान और माले नेता अरुण कुमार दास ने किसानों को शीघ्र फसल क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की है। कहा है कि अगर राशि नहीं मिली, तो लॉकडाउन बाद आंदोलन होगा। इधर, आश्चर्य की बात यह है कि आंधी और बारिश में फसल नुकसान की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार को नहीं है।

प्रवासियों की घर वापसी पर भाजपा नेता ने जताया आभार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार