डीलर नहीं करेंगे राशन का उठाव व वितरण

संवाद सूत्र, छातापुर (सुपौल): मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन बिहार प्रदेश पटना के आह्वान पर प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदार हड़ताल पर चले गये हैं। उक्त जानकारी फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष गणेश झा व सचिव ललितेश्वर पांडेय ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन में भी डीलर अपना कर्तव्य निभाते हुए सरकार व जिला प्रशासन के निर्देश पर लाभुकों के बीच राशन का वितरण किया। कार्डधारियों के अलावा बिना कार्ड वाले गरीबों को भी राशन मुहैया कराया जा रहा है। कहा कि अप्रैल माह का राशन का वितरण बिना कमीशन के डीलरों के द्वारा किया गया है। सरकार कभी बिना पॉश मशीन के वितरण का आदेश देती है तो कभी पॉश मशीन से करने की। सरकार के इस दोहरे आदेश से डीलर परेशान हो गए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि डीलरों को सरकार न तो सैनिटाइजर, न मास्क और न हैंड ग्लब्स उपलब्ध कराया है। अपने हक के लिए और सरकार की दोरंगी नीति के खिलाफ डीलरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जनवितरण प्रणाली व्यवस्था में पॉश मशीन की अनिवार्यता को पुन: लागू कर दिये जाने से आक्रोशित सभी डीलर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण वितरण व्यवस्था बाधित होने से उपभोक्ताओं को राशन के लिए विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं डीलर के हडताल पर चले जाने से आपूर्ति विभाग व प्रशासन को महामारी के समय वितरण व्यवस्था सुचारू करना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है। उन्होंने बताया है कि हड़ताल की अवधि में सभी डीलर खाद्यान्न का उठाव व वितरण से संबंधित सभी कार्यों का बहिष्कार करेंगे। बताया है कि कोरोना महामारी काल में सरकार एक तरफ वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिग सहित सुरक्षा से जुड़े कई दिशा निर्देश जारी करती है। वहीं दूसरी ओर राशन वितरण व्यवस्था में पुन: पॉश मशीन का प्रयोग करने का आदेश दे दिया गया है। जिसके तहत अब राशन उपभोक्ताओं को पॉश मशीन पर अंगूठा लगाने की बाध्यता हो गई है। परिणामस्वरूप डीलर व उपभोक्ताओं के बीच महामारी फैलने की संभावना प्रबल हो गई है। जबकि महामारी को देखते हुए सरकार ने तीन माह तक के वितरण व्यवस्था में पॉश मशीन के प्रयोग पर तत्काल रोक लगा दिया था।

तिलावे नदी में डूबने से मासूम की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार