Pics: रणबीर कपूर ने किया ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन, नीतू कपूर - रिद्धिमा, आलिया रहीं साथ

रणबीर कपूर ने परिवार सहित नम आंखों से ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दे दी है। मुंबई के बाणगंगा में ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित करने पूरा परिवार पहुंचा। ऋषि कपूर की बेटी, रिद्धिमा भी परिवार के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी है।

वीरल भयानी की जारी की इन तस्वीरों और वीडियो में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित करते दिखे। उससे पहले परिवार ने बैठ कर उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा की।
रणबीर कपूर के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट और रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी भी साथ में दिखाई दिए।

अस्थि विसर्जन के बाद रणबीर और पूरा परिवार पंडितों से आशीर्वाद लेता दिखाई दिया।
गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले 2 सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। इसी साल वो लंदन से अपना इलाज करवा कर लौटे थे और फैन्स से खुशखबरी बांटी थी कि वो अब बिल्कुल ठीक हैं।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन कैसे संभले थे रणबीर
पूरे परिवार ने मिलकर ऋषि कपूर के लिए एक पूजा भी रखी। एक इंटरव्यू में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के इलाज के दौरान और उसके पहले के दिनों के बारे में बात की। जब उन्हें ऋषि कपूर के कैंसर का पता चला तो रणबीर को ये खबर दी और रणबीर इसे सुनकर खुद को संभाल ही नहीं पाए।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन कोई मौका ही नहीं मिला
उस दौरान, ऋषि कपूर दिल्ली में शूटिंग कर रहे थे। रणबीर वहां पहुंचे और प्रोड्यूसर से बात की। इसके बाद उसी शाम ऋषि कपूर को मुंबई लाया गया और अगले ही दिन पूरा परिवार न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गया। ऋषि कपूर को कुछ भी समझने का मौका नहीं दिया गया।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन टूट गए थे रणबीर
नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पहली बार रणबीर को ऋषि कपूर की बीमारी की जानकारी मिली तो वो इस खबर को सच मानना ही नहीं चाह रहे थे। और इसके बाद वो बिल्कुल टूट गए और रोते रहे।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन मज़बूती से किया सामना
नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर जैसे ही आया मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हें कुछ बताना चाहती हूं। जब मैंने सच बताया तो उसे संभलने के लिए थोड़ा वक्त लगा। वो एक घंटे या कुछ ज़्यादा समय तक रोता रहा और फिर मज़बूती से खड़ा हुआ और कहा कि हम इससे लड़ लेंगे।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन सहारा बने बच्चे
इस कठिन समय में ऋषि कपूर के दोनों बच्चे - रणबीर और रिद्धिमा उनका सहारा बने। सबने मज़बूती से इस समय का सामना किया। रणबीर और रिद्धिमा ने पूरे इलाज के दौरान एक दिन भी ऋषि कपूर - नीतू कपूर को अकेला नहीं छोड़ा।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन बारी बारी निभाते थे ड्यूटी
गौरतलब है कि रणबीर और रिद्धिमा इस दौरान बारी से अपनी ड्यूटी निभाते थे। जब रणबीर कहीं शूटिंग कर रहे होते थे तो रिद्धिमा न्यूयॉर्क पहुंच जाती थीं और रणबीर न्यूयॉर्क पहुंचते थे तो रिद्धिमा अपने परिवार के पास पहुंच जाती थीं।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन रो दिए रणबीर
एक अवार्ड शो के दौरान, रणबीर ने जब संजू के लिए अपना बेस्ट एक्टर अवार्ड लिया तो अपने पापा को डेडिकेट किया और कहा कि वो कैमरे के सामने वापस आने के लिए तड़प रहे हैं। बस सबकी दुआएं चाहिए।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन आलिया ने भी दिया साथ
इस दौरान, आलिया भट्ट ने भी रणबीर कपूर का मज़बूती से साथ दिया और वो नीतू - ऋषि कपूर के साथ काफी वक्त बिताती दिखाई दीं।
ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन पहला इंटरव्यू
ठीक होते ही अपने पहले इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा था - मेरी बैटरी फुल चार्ज हो चुकी है। वो सेट पर लौटने को काफी उत्साहित थे और फिल्मों में एक लंबी पारी खेलने की तैयारी कर रहे थे।

#RanbirKapoor today at Banganga to immerse the ashes of Late Rishi Kapoor #ranbirkapoor #neetukapoor #riddhimakapoorsahni #aliabhatt #rishikapoor #rip
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on May 3, 2020 at 7:18am PDT

source: filmibeat.com

अन्य समाचार