पदाधिकारियों ने की क्वारंटाइन सेंटरों की जांच

कैमूर। चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में डीएम के निर्देश पर नौ नए क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। एक क्वारंटाइन सेंटर पूर्व में बनाया गया था। प्रखंड क्षेत्र में कुल दस क्वारंटाइन सेंटर हो चुके हैं। इन क्वारंटाइन सेंटरों की जांच रविवार को प्रखंड व जिला स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा की गई। इस संबंध में चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत अमांव में दो क्वारंटाइन सेंटर स्थापित किए गए हैं एवं ग्राम हाटा में एक एवं ग्राम अवखरा के किसान इंटर कॉलेज में पूर्व से एक क्वारंटाइन सेंटर बना है। जिसकी जांच डीसीएलआर एहसान अहमद भभुआ, बीडीओ राजेश कुमार, प्रखंड चकबंदी पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह व नोडल पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने किया। जांच के दौरान क्वारंटाइन सेंटर में डीएम के निर्देश के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं की जांच की गई एवं अस्थाई रूप से निर्माण किए जा रहे शौचालय की जांच की गई। जांच के दौरान सभी चीजें संतोषजनक मिली। संबंधित सभी क्वारंटाइन सेंटरों में प्रखंड क्षेत्र के वैसे लोग जो अन्य राज्य में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। उनके वापस आने के बाद उनके स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार