रोहित शर्मा ने किससे सीखी कप्तानी करना? अंबाती रायडू ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के साथ लाइव सेशन में कई विषयों पर खुलकर बात की। रायडू पिछले साल संन्यास ले चुके थे, लेकिन वो अब अपना फैसला वापिस ले चुके हैं। उन्हें अभी भी टीम में वापसी की उम्मीद है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने बताैर कप्तान 4 खिताब जीते हैं। रोहित की कप्तानी का कोई तोड़ नहीं, लेकिन उन्होंने कप्तानी के गुर किससे सीखे इसका खुलासा रायडू ने किया है।

ना धोनी, ना युवराज, सुरेश रैना ने बताया किसकी वजह से हम जीत पाए 2011 वर्ल्ड कप
रायडू का कहना है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी के गुर महेंद्र सिंह धोनी से सीखे हैं। रायडू ने कहा, ''धोनी हम सबके कप्तान है, इसलिए रोहित धोनी से कप्तानी सीखकर ही कप्तान बने हैं। रोहित ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। दोनों में कोई बहुत फर्क नहीं है, मुझे लगता है वह सही दिशा में जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''मुंबई के इस क्रिकेटर को धोनी के स्तर तक पहुंचने के लिए अभी बहुत लंबा सफर तय करना है, लेकिन मुझे विश्वास है वह ऐसा कर लेंगे।'' इससे पहले गौतम गंभीर ने भी कहा कि रोहित शर्मा आज जहां हैं, उसका कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं। आप चयन समिति और टीम प्रबंधन के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको अपने कप्तान से समर्थन नहीं मिलता तो यह सब बेकार है। सब कुछ कप्तान के हाथों में है।
पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा था कि मुंबई इंडियंस के इस कप्तान में वही गुण हैं, जो महेंद्र सिंह धोनी में हैं। रोहित भी धोनी की तरह खिलाड़ियों के नजरिये से सोचते हैं। इस बीच रायडू ने सीएसके टीममेट सुरेश रैना के बारे में कहा कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज टीम इंडिया में वापसी जरूर करेगा। 34 साल के अंबातू रायडू ने कहा, ''सुरेश रैना में अभी बहुत क्रिकेट बचा है, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि रैना फिर से टीम में जगह बनाने के लिए सफल हो जाएंगे।''

अन्य समाचार