प्रवासी मानव बलों के लिए 121 क्वारंटाइन सेंटर में 13 हजार बेड तैयार

बेगूसराय। दूसरे प्रदेश से आने वाले मानव बलों को आवासित करने व अन्य व्यवस्था को ले सरकार के निर्णय और निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है। जिले में अब तक कुल 121 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिले के विभिन्न स्कूलों और अन्य स्थानों पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों पर मानव बलों को आवासित करने के लिए 13 हजार 81 बेड लगाए गए हैं। मानव बलों के रहने, भोजन, बिजली, पंखा आदि की पुख्ता व्यवस्था की गई है। डीएम के निर्देश पर स्कूलों में शौचालय, स्नानघर आदि की व्यवस्था भी की गई है। रहने वाले व्यक्तियों के लिए पेयजल, साबुन, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी की गई है। अधिकांश क्वारंटाइन सेंटरों को सीसीटीवी से भी लैस किया गया है। क्वारंटाइन सेंटरों पर दंडाधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। डीएम अरविद कुमार वर्मा ने सभी बीडीओ व सीओ को क्वारंटाइन सेंटरों पर हर आवश्यक सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

फूलों की खुशबू की जगह दुर्गंध बनी नई पहचान यह भी पढ़ें
---------------
प्रखंड का नाम कुल क्वारंटाइन सेंटर कुल बेड
बछवाड़ा 10 1510
मंसूरचक 01 25
तेघड़ा 03 450
भगवानपुर 03 190
बलिया 07 1100
डंडारी 09 715
साहेबपुर कमाल 11 1010
सदर प्रखंड 11 1020
बरौनी 10 1136
वीरपुर 03 390
मटिहानी 08 800
शाम्हो अकहा कुरहा 06 500
चेरिया बरियारपुर 09 1085
छौड़ाही 01 50
खोदावंदपुर 09 740
गढ़पुरा 06 520
बखरी 05 760
नावकोठी 09 1080
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार